राष्ट्र निर्माण में समस्त स्वयं सेवियों की सहभागिता अनिवार्य

Spread the love

राइंकॉ कुंभीचौड़ में मनाया एसएसएस का स्थापना दिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय इंटर कॉलेज कुम्भीचौड़ में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अमर सिंह नौनियाल ने कहा कि 24 सितंबर सभी स्वयं सेवकों के लिए समाज व राष्ट्रहित के खातिर अपनी संपूर्ण सेवा देने और सामाजिक कार्य करने का दिन है। उन्होंने स्वयं सेवकों को राष्ट्र उत्थान के कार्यों में हमेशा अगले अग्रणी रहने पर जोर दिया। हम सभी समाज व देश हित के कार्यों में अपने आपको हमेशा तत्पर रखें, तभी इस दिवस की सार्थकता सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में समस्त स्वयं सेवियों की सहभागिता अनिवार्य है। देश व समाज में फैली कुरीतियों को मिलकर समाप्त करना होगा।
इस मौके पर स्वयं सेवियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लक्ष्यगीत की प्रस्तुति दी। साथ ही गढ़वाली, राजस्थानी, पंजाबी व हिंदी गीतों पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। विद्यालय प्रधानाचार्य लखपत राज खुगशाल ने सभी स्वयं सेवकों और विद्यालय परिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 24 सितंबर 1969 को स्थापित राष्ट्रीय सेवा योजना, स्थापना काल से आज तक समाज सेवा व राष्ट्रोत्थान के कार्यों में भूमिका निभा रही है। देश के युवाओं में सामाजिक और राष्ट्रोपयोगी कार्यों के प्रति दायित्व बोध जागृत कर उनमें उत्साह व नवीन ऊर्जा का संचार कर रही है। साक्षरता, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण जागरूकता, प्रदूषण नियंत्रण आदि उद्देश्यों की प्राप्ति में राष्ट्रीय सेवा योजना अग्रणी रही है। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विनायक जोशी पूर्व प्रवक्ता, अनिल रावत पार्षद, श्रीमती सुनीता देवी पीटी अध्यक्ष, श्रीमती हेमलता एसएमसी अध्यक्ष, कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र कुमार भंडारी, श्रीमती पूनम पांथरी, दीपशिखा रावत, बीएड प्रशिक्षु अमन चौधरी, रिंकल रावत, प्रिया रावत, अनुपमा भट्ट, हेमन्ती, नेहा गुसांई, वैभव गुसांई, रितिका रावत, प्रवक्ता वीरेन्द्र कुमार बुड़ाकोटी, अरविन्द कुमार वर्मा, विनोद कुमार ध्यानी, प्रकाश चन्द्र सिंह बिष्ट, अनिल प्रसाद, सुनील रावत, आनन्द सिंह रावत, विनोक चौहान, मिथलेश बलोदी, नैन्सी रावत, मेहरवान सिंह रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *