पाटी पुलिस ने 2माह में किए 397 चालान

Spread the love

चम्पावत। पाटी पुलिस का कोरोना संक्रमण से बचाव और सड़क दुर्घटना को कम करने का अभियान जारी है। पुलिस ने बीते दो माह में अब तक 397 चालान किए हैं। मास्क नहीं पहनने पर 320 चालान किए गए हैं। जबकि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 77 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस दौरान पुलिस ने 51250 रुपये का समायोजन वसूल किया गया है। एसआई नवल किशोर ने बताया कि पुलिस का जागरुकता अभियान और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *