जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। प्रदेश के काबीना मंत्री सतपाल महाराज आगामी 5 व 6 फरवरी को जनपद भ्रमण पर रहेंगे। जिला प्रशासन से प्राप्त सूचना के अनुसार काबीना मंत्री महाराज 5 फरवरी को ढाई बजे कटारमल से प्रस्थान कर साढ़े सात बजे अदालीखाल पौड़ी पहुचेंगे। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। 6 फरवरी को पर्यटन मंत्री 11 बजे अदालीखाल पौड़ी से प्रस्थान कर 12 बजे विकासखंड बीरोंखाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ भेंटवार्ता तथा पंडित दीनदयाल सहकारिता किसान कल्याण योजना कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम के उपरान्त पर्यटन मंत्री बीरोंखाल से देहरादून के लिये प्रस्थान करेंगे।