उत्तराखंड

चार घंटे जाम में फंसे यात्री

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रपुर। किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर शांतिपुरी के समीप सड़क चौड़ीकरण के कारण करीब 8 से 10 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। यह जाम करीब 4 घंटे से अधिक समय तक रहने से यात्री, कर्मचारी एवं स्कूली बच्चों के साथ-साथ राहगीरों को भी भारी फजीहत उठानी पड़ी। शुक्रवार को किच्छा-हल्द्वानी मार्ग पर शांतिपुरी आनंदपुर के मध्य सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा था। इससे अचानक भारी जाम लग गया। शांतिपुरी गेट से लेकर के नंबर एक और दो होते हुए होते हुए तीन नंबर तक गांव के अंदर भी उपखनिज भरी ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतार जाम में फंसी रही। यह जाम प्रात: 10रू00 बजे से शुरू हुआ और 2रू30 बजे तक जारी रहा। इसके कारण स्कूल आने जाने वाले बच्चों, ड्यूटी आने वाले कर्मचारियों, यात्रियों तथा राहगीरों को भारी फजीहत उठानी पड़ी। इस दौरान हल्द्वानी से किच्छा होते हुए बरेली को जाने वाले तथा बरेली की ओर से हल्द्वानी की तरफ जाने वाले कई छोटे चार पहिया वाहन शांतिपुरी होते हुए निकल रहे थे, लेकिन जब उप खनिज वाहनों का जाम शांतिपुरी के काफी अंदर तक पहुंच गया तो वह भी पूर्ण रूप से जाम में फंस गए। यात्रियों ने बताया कि किच्छा-हल्द्वानी मुख्य मार्ग और शांतिपुरी में अंदर की सड़कों का निर्माण एक साथ किया जा रहा है। इससे यात्रियों को आए दिन आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को संयोगवश मुख्य हाईवे में जाम लगने के कारण शांतिपुरी से स्टोन को जाने वाले वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित होने के कारण गांव के अंदर भी लंबा जाम लग गया। मामले में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ड. गणेश उपाध्याय ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और संबंधित ठेकेदार मनमाने तरीके से सड़क निर्माण चला रहे हैं। इसके कारण लोगों को आए दिन जाम की स्थिति से गुजारना पड़ रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!