उत्तराखंड

क्रिस्टल एविएशन की हेली सेवाएं रोकने से यात्री परेशान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में हेलीकप्टर से टेल रोटर से यूकाडा के वित्त नियंत्रक की मौत के बाद क्रिस्टल एविएशन की उड़ान पर रोक लगा दी गई है। केदारनाथ के लिए जब पहले दिन हेली सेवाएं शुरू हुई तो 8 हेलीकप्टर कंपनियों ने उड़ान भरी किंतु क्रिस्टल की सेवाएं बंद रही। इस दौरान तीर्थयात्रियों ने यहां खूब शोर-शराबा किया। उन्हें परेशानियां उठानी पड़ी। बुकिंग रद्द होने से लगभग एक हजार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। केदारनाथ में दो दिन पहले हुई दर्दनाक घटना के बाद सरकार ने क्रिस्टल एविएशन की सेवाएं अग्रिम आदेशों तक रोक दी है। मंगलवार को अन्य हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए उड़ान भरी किंतु क्रिस्टल से बुकिंग करा चुके यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। केदानरनाथ दर्शन को मौके पर पहुंचे यात्रियों ने हंगामा भी किया। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में उनके सामने कोई विकल्प नहीं है। अगर बुकिंग रद्द हुई थी तो उन्हें समय रहते इसकी जानकारी दी जानी चाहिए थी। ऐसे हालात में अब सरकार को कोई और वैकल्पिक व्यवस्था यात्रियों के लिए करनी चाहिए थी। इधर, हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि क्रिस्टल एविएशन की सेवाएं अग्रिम आदेशों तक रोक दी गई है। इस कंपनी से टिकट बुक करा चुके यात्रियों की बुकिंगें निरस्त की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!