पाटी और देवीधुरा महाविद्यालय सभी पदों निर्विरोध निर्वाचन तय

Spread the love

चम्पावत। पाटी और देवीधुरा महाविद्यालय में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। पाटी महाविद्यालय में चार पदों में निर्दलीय अध्यक्ष प्रत्याशी रश्मि, महासचिव पलक पचौली, कोषाध्यक्ष तिका,वि वि प्रतिनिधि गीता का निर्विरोध निर्वाचन तय है। वहीं अन्य पदों में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन नहीं कराया। उधर देवीधुरा महाविद्यालय में भी सभी पदों में एबीवीपी के प्रत्याशियों निर्विरोध निर्वाचन तय है। अध्यक्ष पद के लिए पंकज चम्याल, उपाध्यक्ष के लिए पंकज जोशी,छात्रा उपाध्यक्ष सरिता रावत, सचिव पद अमित कुमार, कोषाध्यक्ष अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, सांस्तिक सचिव धीरज नाथ और विवि प्रतिनिधि पर मुस्कान बिष्ट का निर्विरोध चयन माना जा रहा है। रविवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने निर्विरोध तय माने जाने पर पूर्व जिला सह संयोजक सुदीप चम्याल,पूर्व महासंघ सचिव अल्मोड़ा अर्जुन बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट ने निर्विरोध विद्यार्थी परिषद की जीत की खुशी जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *