वन विभाग की गश्ती टीम खनन चोरों पर अंकुश लगाएगी

Spread the love

 

चम्पावत। वन विभाग की गश्ती टीम खनन चोरों पर जल्द अंकुश लगाएगी। वन निगम ने वन विभाग को भेजे पत्र में कहा कि कांटे पर नियमित गश्त टीम तैनात की जाए जिससे खनन चोरी को रोका जा सके। इसके अलावा बीते दिनों शारदा नदी से अवैध खनन करने वाले 24 खनन वाहनों पर जल्द कार्रवाई होनी है। सूत्रों के मुताबिक इनकी पहचान कर ली गई है। जल्द इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी जानी है। हालांकि विभाग कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा है। निगम ने वन विभाग से इन पर नजर रखने को कहा है। रेंजर महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि गश्ती टीम गठित कर अवैध खनन में लिप्त वाहनों पर नजर रखी जा रही है। कहा कि जल्द वाहनों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *