Uncategorized

पौधरोपण से किया सेवा सप्तह का शुभारम्भ 

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मनाएगी। पहले दिन कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन के उपलक्ष्य में 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान सभी मंडलों में पौधरोपण, पॉलीथिन उन्मूलन, रक्तदान तथा कोविड 19 मरीजों को प्लाज्मा आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। पहले दिन आयोजित कार्यक्रम में विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बंसती देव, ब्लॉक प्रमुख बागेश्वर पुष्पा देवी, प्रकाश साह, राजेंद्र परिहार, रमेश तिवाड़ी, कैलाश जोशी, रतन सिंधी, आंनद मलड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!