पौड़ी के छात्रों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी के तीन छात्र-छात्राएं कला महोत्सव में समूह नृत्य में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह छात्र-छात्राएं 20 से 24 दिसंबर तक पुणे महाराष्ट्र में होने वाले कला महोत्सव में प्रतिभाग करेगें। इन छात्र-छात्राओं का राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताई है।
स्कूल के प्रधानाचार्य वेदप्रकाश डोभाल ने बताया कि स्कूल के हर्षित, आशु, सुप्रिया और इशिका 20 से 24 दिसंबर तक पुणे महाराष्ट्र में होने वाले कला महोत्सव में समूह नृत्य की स्पर्धा में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। बताया कि बीएसएम इण्टर कॉलेज रुड़की में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव में गाइड अध्यापिका शिक्षा रावत के निर्देशन में स्कूल ने पौड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली स्पर्धा के लिए स्थान बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *