पौड़ी गढ़वाल: खाई में गिरी कार, परिवार के 4 लोग घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली।
चौबट्टाखाल तहसील अंतर्गत एकेश्वर ब्लॉक के पाटीसैंण-नौगांवखाल मोटर मार्ग पर ग्राम बमोली के निकट एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर 50 मीटर नीचे खेतों में गिर गई। दुर्घटना में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे घायल हो गये।
राजस्व उपनिरीक्षक रिंकज रावत के अनुसार शुक्रवार को सुबह 10 बजे के आसपास पाटीसैंण से नौगांवखाल की ओर जा रही एक कार ग्राम बमोली के पास अनियंत्रित होकर 50 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। दुर्घटना में देहरादून निवासी 43 वर्षीय नितिन भारती, 37 वर्षीय चंद्रप्रभा पत्नी नितिन भारती, 15 वर्षीय अभिनव और 11 वर्षीय अनुष्का घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों घायलों को संयुक्त चिकित्सालय नौगांवखाल पहुंचाया। जहां से अनुष्का की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार देहरादून से अपने मूलगांव किमगड़ी (पोखड़ा) जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *