पौड़ी गढ़वाल में मैक्स खाई में गिरी, 2 की मौत 3 घायल

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के एकेश्वर ब्लक के पाटीसैण-थापली मोटर मार्ग पर एक मैक्स वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चालक सहित पांच लोगों में से दो की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की देर सांय को पाटीसैण से थापली जा रहा मैक्स वाहन संख्या यूके 12टीए 2700 पाटीसैण से ढाई किलोमीटर आगे अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा दुर्घटना में वाहन में सवार वाहन स्वामी थापली निवासी 33 वर्षीय सुदामा प्रसाद पुत्र चौतराम व चालक 38 वर्षीय संजय गुसाई पुत्र कुंवर सिंह ग्राम देदार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। जबकि थापली निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र स्व़ मनवर सिंह 55 वर्ष, रोशन सिंह बिष्ट पुत्र विजेंद्र सिंह 22 वर्ष व कुलदीप सिंह बिष्ट पुत्र स्व़ चित्र सिंह 22 वर्ष घायल हो गये है। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय लाया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *