कोटद्वार-पौड़ी

वीडियो क्लिप बनाकर दी जा रही योजनाओं की जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जनपद पौड़ी गढ़वाल में वीडियो क्लिप बनाकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। शुक्रवार को विकासखंड खिर्सू बासा होमस्टे में सीएम क्यूआरटी (क्विक रिस्पॉन्स टीम) द्वारा योजनाओं की वीडियो क्लिप बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई।
क्यूआरटी के सदस्य अभिलाष ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश भर में स्थानीय भाषाओं में वीडियो क्लिप बनाई जा रही है, जिसके माध्यम से लोगों को योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सीएम क्यूआरटी टीम व जिला प्रशासन पौड़ी द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रसारित की जा रही है, जिससे लोगों को योजनाओं के बारे में पता चल सके और वह योजनाओं का लाभ उठा सके। उन्होंने बताया कि क्यूआरटी के माध्यम से 8 सदस्यीय दल द्वारा यह वीडियो क्लिप बनाई जा रही है। पिछले नवंबर माह में 323 समस्याओं में से 259 का समाधान हो गया है और 77 समस्याओं का समाधान 15 से 20 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा गया है। इस त्वरित कार्यवाही टीम द्वारा विकासखंड स्तर पर प्रति सप्ताह न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर दो बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जाता है, जिसमें विकासखंड एवं तहसील स्तर के सक्षम अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया जाता है। जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा प्रति सप्ताह विकासखंडवार निर्धारित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करते हुए मौके पर ही जन साधारण की समस्याओं का निस्तारण किया जाता है। विगत 100 दिनों में लगभग 950 समस्याओं का समाधान किया गया है। इस अवसर पर जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, राकेश धिरवाण, राज टाइगर, अमृत सागर, जगदीश, एमएस बगियाल, सूरज, तानिया, राधिका आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!