कोटद्वार-पौड़ी

युवाओं को दिये आर्मी भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने के टिप्स

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। शुक्रवार को विकासखंड पाबौ के सभागार में परामर्श सत्र आयोजित किया गया। एमजीएन फेलो विनीत चकवाल ने उपस्थित युवाओं को लिखित परीक्षा पाठ्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही लिखित परीक्षा में सफलता की रणनीति के संबंध में आवश्यक टिप्स दिये गये। 10 दिसंबर 2020 को काउंसलिंग सत्र का आयोजन विकासखंड थलीसैण में प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जाएगा।
गढ़वाल रेजिमेंटल सेंटर की ओर से आगामी 20 दिसंबर से भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। नगर सेवायोजन अधिकारी पौड़ी मुकेश रयाल द्वारा युवाओं को भर्ती पूर्व जानकारी देने के लिए विकासखंडों में एक दिवसीय परामर्श सत्र आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर सेवायोजन अधिकारी ने युवाओं को शारीरिक मानदंड, शारीरिक परीक्षा एवं भर्ती हेतु आवश्यक अभिलेख के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। अद्यतन विज्ञापित वायु सेना भर्ती के संबंध में भी उपस्थित युवाओं को जानकारी प्रदान की गई। मार्गदर्शन सत्र में विशेष रूप से आमंत्रित कमांडिंग ऑफिसर एनसीसी कर्नल जयंत घोष ने युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने युवाओं को भर्ती के संबंध में किसी भी प्रलोभन से बचने की सलाह दी। भर्ती रैली में भाग लेने से पूर्व युवाओं को भर्ती के मानकों के संबंध में विस्तार से अवगत कराते हुए शारीरिक परीक्षा हेतु तैयारी आवश्यक मानदंड लिखित परीक्षा एवं निर्गत गाइडलाइन के संबंध में अवगत कराया गया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बीपी जुयाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अमन सिंह, अभिषेक चैहान, विकास चैहान सहित 39 युवाओं ने प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!