बिग ब्रेकिंग

पौड़ी गढ़वाल में 38 और मिले कोरोना संक्रमित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 38 लोग सामने आये है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 3212 से बढ़कर 3250 पहुंच गई है।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार जीआईसी जयहरीखाल में कार्यरत 30 वषीय महिला कर्मचारी, लैंसडौन निवासी 58 वर्षीय पुरूष, जोंक रामझूला यमकेश्वर निवासी 18 वर्षीय युवक, रिखणीखाल निवासी 50 वर्षीय महिला, जयहरीखाल निवासी 16 वर्षीय बालिका, ग्रास्टनगंज कोटद्वार निवासी 40 वर्षीय महिला, मोटाढांक निवासी 27 वर्षीय महिला, मैदाड़ी एकेश्वर निवासी 48 वर्षीय महिला, बोरगांव पोखड़ा निवासी 14 वर्षीय युवक, थलीसैंण निवासी 22 वर्षीय युवक में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पिछले दिनों कोरोना जांच के लिए उक्त लोगों के सैंपल लिए थे। वहीं रूद्रप्रयाग निवासी 50 वर्षीय महिला, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 58 वर्षीय महिला, पैठाणी पाबौ निवासी 55 वर्षीय महिला, श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय महिला, श्रीकोट श्रीनगर निवासी 63 वर्षीय पुरूष, 22 वर्षीय युवती, श्रीकोट श्रीनगर निवासी 34 वर्षीय पुरूष, नागराजा मोहल्ला श्रीकोट निवासी 32 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट निवासी 34 वर्षीय पुरूष, 43 वर्षीय पुरूष, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश निवासी 35 वर्षीय महिला, श्रीकोट निवासी 35 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 41 वर्षीय पुरूष, 30 वर्षीय महिला, जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती 40 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट निवासी 45 वर्षीय पुरूष, 63 वर्षीय पुरूष, 27 वर्षीय पुरूष, टिहरी गढ़वाल निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, श्रीकोट गंगनाली निवासी 75 वर्षीय वृद्ध, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 71 वर्षीय वृद्ध, टिहरी निवासी 23 वर्षीय युवती, 50 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट गंगनाली निवासी 35 वर्षीय महिला, मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी 55 वर्षीय पुरूष, 24 वर्षीय युवक, दिल्ली निवासी 66 वर्षीय पुरूष की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!