पौड़ी गढ़वाल में 36 और मिले कोरोना संक्रमित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में कोरोना मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। जहां गत गुरूवार को 37 नये केस आये थे, वहीं शुक्रवार को भी 36 नये केस सामने आये है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 3890 पहुंच गई है। शुक्रवार का दिन कोटद्वार के लिए राहत भरा रहा।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार लक्ष्मणझूला यमकेश्वर निवासी 29 वर्षीय महिला, 2 साल की मासूम बच्ची, 36 वर्षीय महिला, 62 वर्षीय पुरूष, 59 वर्षीय महिला, द्वारीखाल ब्लॉक के जीआईसी घोडियाना में कार्यरत 37 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, सतपुली निवासी 37 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय पुरूष, 36 वर्षीय पुरूष, पोखड़ा ब्लॉक के मटगल निवासी 51 वर्षीय महिला, द्वारीखाल ब्लॉक के हंस अस्पताल में भर्ती 23 वर्षीय युवती, रूद्रप्रयाग निवासी 76 वर्षीय वृद्ध, पौड़ी निवासी 30 वर्षीय महिला, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 36 वर्षीय महिला, चमोली निवासी 37 वर्षीय महिला, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 36 वर्षीय पुरूष, टिहरी गढ़वाल निवासी 45 वर्षीय पुरूष, कीर्तिनगर टिहरी निवासी 58 वर्षीय महिला, 31 वर्षीय महिला, पाबौ ब्लॉक निवासी 40 वर्षीय महिला, उफल्डा श्रीनगर गढ़वाल निवासी 38 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 52 वर्षीय महिला, जीआईसी पौड़ी में कार्यरत 45 वर्षीय महिला कर्मचारी, जीजीआईसी पौडुल में कार्यरत 50 वर्षीय महिला कर्मचारी, पौड़ी निवासी 46 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 52 वर्षीय पुरूष, खिर्सू ब्लॉक निवासी 54 वर्षीय पुरूष, श्रीकोट निवासी 58 वर्षीय पुरूष, 48 वर्षीय पुरूष, कमलेश्वर श्रीनगर निवासी 28 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 36 वर्षीय पुरूष, कीर्तिनगर टिहरी निवासी 31 वर्षीय महिला, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 29 वर्षीय पुरूष, पौड़ी निवासी 69 वर्षीय वृद्ध, चौरास टिहरी गढ़वाल निवासी 37 वर्षीय पुरूष में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *