कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी गढ़वाल में दो दिन में 41 और लोग मिले कोरोना संक्रमित

Spread the love
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। जनपद पौड़ी गढ़वाल में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमित 10 नये मरीज सामने आये है। जिससे जिले में मरीजों की संख्या 3493 पहुंच गई है। गत शनिवार को जिले में 31 मरीज आये थे।
जिला पौड़ी गढ़वाल के कोरोना रोकथाम वार रूम की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को शिवपुर कोटद्वार निवासी 57 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 58 वर्षीय महिला, 61 वर्षीय पुरूष, डांग श्रीनगर निवासी 32 वर्षीय महिला, नंदप्रयाग चमोली निवासी 30 वर्शीय महिला, श्रीनगर गढ़वाल निवासी 58 वर्षीय महिला, ब्लॉक कार्यालय पौड़ी में कार्यरत 50 वर्षीय पुरूष कर्मचारी, पौड़ी निवासी 30 वर्षीय पुरूष, 20 वर्षीय युवती की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि गत शनिवार  को श्रीकोट पौड़ी निवासी 70 वर्षीय महिला, बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती 35 वर्षीय पुरूष, खंडाह पौड़ी निवासी 61 वर्षीय महिला, श्रीकोट श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय पुरूष, रूद्रप्रयाग निवासी 47 वर्षीय महिला, उफल्डा श्रीनगर निवासी 38 वर्षीय पुरूष, श्रीनगर निवासी 32 वर्षीय पुरूष, 38 वर्षीय महिला, एजेन्सी मोहल्ला श्रीनगर निवासी 20 वर्षीय युवक, चौरास टिहरी निवासी 21 वर्षीय युवक, 23 वर्षीय युवती, नौडखाल यमकेश्वर निवासी 64 वर्षीय पुरूष, 37 वर्षीय पुरूष, गणेशपुर यमकेश्वर निवासी 51 वर्षीय पुरूष, गौचर चमोली निवासी 24 वर्षीय युवती, शिब्बूनगर कोटद्वार निवासी 68 वर्षीय वृद्ध, अगस्तमुनि रूद्रप्रयाग निवासी 14 वर्षीय बालक, पौड़ी निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, 68 वर्षीय वृद्ध, टिहरी गढ़वाल निवासी 85 वर्षीय वृद्ध, स्वीत पौड़ी निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, मेरठ उत्तर प्रदेश निवासी 21 वर्षीय युवक, पालम दिल्ली निवासी 58 वर्षीय पुरूष, नंदपुर मोटाढाक निवासी 22 वर्षीय युवती, सुल्तानपुरी दिल्ली निवासी 37 वर्षीय पुरूष, 35 वर्षीय महिला, 18 वर्षीय युवती, दिलशाद गार्डन दिल्ली निवासी 35 वर्षीय पुरूष, गुरूग्राम हरियाणा निवासी 26 वर्षीय महिला, खोखला पौखाल निवासी 34 वर्षीय पुरूष में कोरोना वायरस पाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!