बिग ब्रेकिंग

भारी बारिस से पौड़ी गढ़वाल के बीर सिंह व सोबत सिंह की गौशालाएं जमीदोज, 51 बकरियां 4 बैल 3 गाय व एक बछड़े की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। पौड़ी गढ़वाल की तहसील चाकीसैण पट्टी कण्डारस्यूं के ग्राम-नौगांव बलूणी में अतिवृष्टि से तीन गौशालाएं जमीदोज हो गयी हैं। जिसमें बीर सिंह व सोबत सिंह की गौशालाओं मे बंधी 48 बकरियां 4 बैल 1 दुधारू गाय, दोे गाय गाबिन,व एक बछड़े की मौत हो गयी है साथ ही बीर सिंह की गौशाला में बंधी दयाल सिंह की तीन बकरिंयां भी मर गयी हैं। जबकि मंगसीर सिंह पुत्र माधो सिंह की गौशाला भूस्खलन होने से पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गई है। गौशाला मे एक दुधारू गाय, व एक बछड़ा घायल हो गये हैं। इस घटना में कोई जनहानि नही हुई है।
पट्टी पटवारी कंडारस्यूं के द्वारा जिलाधिकारी को दी जानकारी में बताया गया कि आज शनिवार की रात्रि करीब 1 बजे ग्राम-नौगांव बलूणी पट्टी कण्डारस्यूं तहसील चाकीसैण जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्र्तगत अतिवृष्टि होने के कारण ग्राम नौगांव बलूणी निवासी बीर सिंह पुत्र दौलत सिंह की दो गौशालायें पूर्णत: क्षतिग्रस्त हो गई हैं। दोनो गौशालाओं के अन्दर बंधी 45 बकरियां दो बैल एक दुधारू गाय, दोे गाय गाबिन, व एक बछड़े की मलबे मे दबकर मृत्यु हो गई। वहीं सोबत सिंह पुत्र झगड़ सिंह की गौशाला भूस्खलन होने से पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गई है। गौशाला के अन्दर दो बैल तथा तीन बकरियों की मलबे में दबकर मृत्यु हो गई हैं। इसी के साथ मंगसीर सिंह पुत्र माधो सिंह की गौशाला भूस्खलन होने से पूर्ण क्षतिग्रस्त हो गई है। गौशाला में एक दुधारू गाय व एक बछड़ा घायल हो गये हैं। दयाल सिंह पुत्र चन्द्र सिंह की तीन बकरियां जो कि बीर सिंह पुत्र दौलत सिंह की गौशाला में अन्य बकरियों के साथ बंधी थी भूस्खलन होने के कारण मलबे मे दबकर मृत्यु हो गयी है। इस घटना में कोई जनहानि नही हुई है।

लाचार आपदा विभाग
जहां प्रशासन जनपद गढ़वाल की तहसील चाकीसैण पट्टी काडारस्यूं के ग्राम-नौगांव बलूणी में अतिवृष्टि से तीन गौशालाएं जमीदोज होने की पुष्टि कर रहा है वहीं जिला आपदा प्रचालन विभाग द्वारा आज शनिवार को जारी सूचना में दर्शाया गया है कि चाकीसैंण तहसील में बारिस ही नहीं हुई है। अब या तो आपदा विभाग पुरानी या फर्जी रिपोर्ट दे रहा है या फिर तहसील प्रशासन द्वारा जारी अविृष्टि की रिपोर्ट गलत है। देखिये आपदा विभाग द्वारा आज जारी जिले में हुई बारिस का चार्ट:-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!