पौड़ी जनपद में कोरोना के 15 एक्टीव केस, 37 हुए ठीक

Spread the love

पौड़ी। वर्तमान समय में जनपद में 15 एक्टीव केस है, जिनकी अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में उपचार चल रही है। जबकि 37 लोग ठीक होकर अपने घरों को चले गये है। जनपद में वर्तमान समय में 28 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित वार रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में वर्तमान समय में 28 रोगी आइसोलेशन में भर्ती है। 04 जिला अस्पताल पौड़ी, 11 बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर, 13 बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती है। जबकि जनपद में 313 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। जिनमें 07 गढ़वाल मण्डल विकास निगम चीला, 12 गढ़वाल मण्डल विकास निगम पौड़ी, 16 एसजीआरआर कोटद्वार, 98 गीता भवन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 13 परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम ट्रस्ट, 35 पीजी कॉलेज कोटद्वार, 26 हिन्दू पंचायती धर्मशाला, 10 गढ़वाल मण्डल विकास निगम खिर्सू, 45 लक्ष्मणझूला परमार्थ निकेतन, 12 ऑडोटोरियम नगर निगम, 12 वानप्रस्थ आश्रम ट्रस्ट, 27 आयुर्वेदिक हॉस्पिटल सिम्बलचौड़ में क्वारंटाइन पर है। जनपद से अब तक आइसोलेशन से भर्ती 307 कोरोना संदिग्ध लोगों का सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 228 की रिपोर्ट निगेटिव, 29 की पॉजिटिव और 50 की रिपोर्ट लंबित है। वहीं क्वारंटाइन आदि अन्य स्थलों में बाहर से आये 874 लोगों का रेण्डम रूप से ली गई सैम्पल जांच हेतु भेजा गया। जिनमें से 724 की रिपोर्ट निगेटिव, 126 की रिपोर्ट लंबित है। जबकि 24 की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है, जिसमें 02 संक्रमित जनपद टिहरी जनपद के है। जनपद में 16985 लोगों को विभिन्न क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर होम क्वारंटाइन में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *