कोटद्वार-पौड़ी

पौड़ी पुलिस महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

छात्र-छात्राओं ने सीखें आत्मरक्षा के गुर
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज त्रिपालीसैण, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पौड़ी, राजकीय इंटर कालेज खिर्सू में छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही मानव तस्करी, नशाखोरी, साइबर क्राइम के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।
पौड़ी पुलिस महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है। आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के भीतर छिपी उस घबराहट को बाहर निकालकर उनके अन्दर आत्मविश्वास व आत्मरक्षा की भावना को विकसित करना है, जिससे वह अपने अन्दर कुछ भी कर सकने की भावना उत्पन्न करते हुए किसी भी परिस्थिति का सामना करने में सक्षम हो। पुलिस के जिला सोशल मीडिया कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जागरुकता कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, गौरा शक्ति एप, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों, गुड टच-बेड टच, मानव तस्करी, ड्रॉप बॉक्स में सुझाव या शिकायत के सम्बन्ध में व आपातकालीन नम्बर डायल-112, साइबर हेल्प लाइन नम्बर-1930 बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही अपने साथ होने वाले किसी भी प्रकार के अपराध की सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। स्कूली छात्राओं को महिला सम्बन्धी होने वाले साइबर अपराध एवं उनसे बचाव के तरीके, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, नशे की बढ़ती प्रवृत्ति एवं दुष्प्रभाव, सोशल साइट की जानकारी एवं सोशल मीडिया पर बरती जाने वाली सावधानियों, साइबर क्राइम आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!