पौड़ी ने मार्शल आर्ट में 16 स्वर्ण सहित जीते 26 पदक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : चंपावत में हुई राज्य स्तरीय विद्यालयी शास्त्रांग मार्शल आर्ट प्रतियोगिता में पौड़ी जनपद ने 16 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ परचम लहराया। जिले को कुल 26 पदक मिले और प्रतियोगिता में पौड़ी जिला पहले स्थान पर रहा। प्रतिेयोगिता में 39 खिलाड़ियों ने हिस्सा ने लिया। चंपावत से टीम पौड़ी पहुंचे। यहां अफसरों ने टीम को बधाईयां दी। चंपावत में यह प्रतियोगिता 17 अक्टूबर तक आयोजित की गई थी।
जिला क्रीडा़ समन्वयक योगम्बर सिंह नेगी ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में खुशी सैनी, वशिंका गौरव और सूजल अनिश नेगी ने स्वर्ण, अनीसा ने रजत, राधिका ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 में सोनम, शुभम, चंदन, अरविन्द, अजय व अनीशा ने स्वर्ण पदक तो कमल ने रजत वहीं रितिका व अनीता ने कांस्य पदक हासिल किया। अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिता में प्रशांत, अंजली, किरन व नेहा ने स्वर्ण, प्रीति ने रजत व राहुल कांस्य पदक हासिल किया। टीम में वर्षा, सतीश कंडारी, सदीप कुमार व अंजू कोच रहे। मुख्य शिक्षाधिकारी डा. आनंद भारद्वाज डीईओ माध्यमिक रामेंद्र कुशवाह ने सह समन्वयक मुकेश कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाईयां दी है। अपने संदेश में अफसरों ने कहा कि छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *