जंगलों में बढ़ रही आग की घटनाएं, लोग परेशान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। आग के कारण वन संपदा को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं जंगलों में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में धुंध फैलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार रात घोड़ीखाल, कठूली, केवर्स गांव के जंगल जलते रहे। हालांकि, वन विभाग के कर्मचारी आग बुझाने में जुटे रहे। लेकिन आग तेजी से फैल रही है। शुक्रवार को भी कठूली गांव के पास जंगल धधकते रहे। वन विभाग ने जाखाल के जंगलों में कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सिविल और सोयम वन प्रभाग के रेंजर मनोज रावत ने बताया कि जंगलों में आग लगने की सूचना मिलते ही क्षेत्रों में टीमों को भेजा जा रहा है। कहा कि वन संपदा और जीवों की सुरक्षा के लिए विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *