बेरीनाग में पानी की मांग पर किया लोगों ने प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। नगर के सरस्वती विहार टी स्टेट क्षेत्र में पानी नहीं आने पर महिलाओं ने जल संस्थान और जल निगम के खिलाफ तहसील कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी मांग पर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला को ज्ञापन दिया। मंगलवार को महिलाएं अंजू बाफिला के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। इस दौरान उन्होंने नारे लगाकर प्रदर्शन किया। अंजू बाफिला ने बताया कि लम्बे समय मे क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। जिससे महिलाएं नौले धारों से पानी ढ़ोकर लाने को विवश हो रही हैं। कहा कि क्षेत्र की महिलाओं ने जल संस्थान और नगर पंचायत को मौखिक और लिखित पत्र देकर जानकारी दी। इसके बाद भी समस्या कम नहीं हुयी है ।उन्होंने बताया कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की महिलाएं उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगी। उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने जल संस्थान के अधिकारियों को फोन कर मौके पर जाकर शीध्र पेयजल की व्यवस्था सुचारू करने को कहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *