एक माह से पानी की किल्लत झेल रहे लोगों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

 

हल्द्वानी। एक माह से पानी की किल्लत से जूझ रहे हिम्मतपुर मल्ला के लोगों ने मंगलवार को जल संस्थान हल्द्वानी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने पाइप लाइन बिछाने में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने क्षेत्र में बिछाए गए तीन इंच के पाइपों को हटाकर 6 इंच की लाइन डालने की मांग की है। अन्यथा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मुखानी स्थित हिम्मतपुर मल्ला के लोगों ने अधिशासी अभियंता के नाम एक ज्ञापन जल संस्थान में सौंपा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नलकूप खराब हुए एक माह से अधिक समय हो गया है। विभाग से शिकायत की तो दो बार ठीक भी किया गया। इसमें भी 6 इंच पाइप के स्थान पर 3 इंच के पाइप डाले गए, जिनसे घरों तक पानी पहुंच नहीं पा रहा है। आरोप लगाया कि इससे पहले तक गौला की पाइप लाइन से जो पानी आता था, उसमें भी विभाग द्वारा नलकूप के सामने गेटवाल लगा कर बाधित कर दिया गया। जिससे वह पानी भी आना बंद हो गया। उन्होंने इसे पूर्व की भांति खोलने की मांग की है। कहा कि उन्हें पता चला कि इस क्षेत्र के पानी को लोहरियासान तल्ला में सप्लाई किया जा रहा है। शिकायत की एक-एक प्रति कुमाऊं कमिश्नर, डीएम, कालाढूंगी विधायक को भी भेजी है। यहां मंगल सिंह कालाकोटी, प्रेम सिंह राठौर, हीरा सिंह बिष्ट, मोती सिंह चुफाल, केवलानंद जोशी, जगदीश उप्रेती, बीसी उपाध्याय, सुरेन्द्र कुमार भट्ट, गोविंद सिंह नयाल, भुवन तिवारी, भुवन चन्द्र जोशी, मंजू जोशी, कमला त्रिपाठी, रमेश चन्द्र जोशी, लाल सिंह फर्त्याल, भुवन चन्द्र पाठक, लक्ष्मण सिंह मेहरा, बीडी पांडेय, दिनेश चन्द्र पंत, रविन्द्र सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह नगरकोटी, प्रताप सिंह, भावना पाठक, धनानंद पाठक, शेर सिंह बिष्ट, दीवान सिंह मेहरा, जगदीश चन्द्र जोशी, देवी दत्त भट्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *