मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति, हिचकोले खाने को मजबूर लोग

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : कीर्तिनगर विकासखंड के अंतर्गत डांगचौरा बगीचा-गौंली मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे मार्ग पर डामर उखड़ जाने कंकरीट व गड्ढों के कारण वाहनों में लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों की ओर से कई बार विभाग को अवगत कराए जाने के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में सरकार व विभाग की कार्यप्रणाली पर गहरा आक्रोश है। डांगचौरा-बगीचा-गौंली मोटर मार्ग से राइंका डांगचौरा, मुंडोली, कड़ाकोटी सेमली-सिरोला, जोगीमड़ी, गुरूछोली, गौंली, पाटाखाल, बरसोली आदि गांव जुड़े हुए हैं। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत करीब आठ किमी. इस मार्ग की दुर्दशा से वाहनों की आवाजाही में भारी दिक्कतें हो रही हैं। दुपहिया वाहनों के रपटने का इस मार्ग पर हर समय खतरा बना हुआ है। पूर्व में विभाग की ओर से मार्ग को जल्दी दुरूस्त करने की बात कही गई थी। लेकिन अभी तक मार्ग की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। गौंली के पूर्व प्रधान मनोज कुमार, पाटाखाल के संजय उनियाल आदि ने मार्ग की स्थिति तत्काल सही किए जाने की मांग की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *