उत्तराखंड

थराली में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उमड़े लोग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। विकसित भारत संकल्प यात्रा में नगर पंचायत थराली में उत्सव की तरह माहौल दिखा। आयोजन स्थल थराली के रामलीला मैदान में इस आयोजित इस समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, संगठन से जुड़ी महिलाएं और लाभार्थी मौजूद रहे। रविवार को नगर पंचायत द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागीय अधिकारियोंध् कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। आयोजन स्थल पर 14 से अधिक विभागों द्वारा अपने स्टाल लगाए गए थे। आयोजन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने सभी योजनाओं के टूटे पात्र लाभार्थियों से यात्रा का सदुपयोग कर योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। नगर पंचायत थराली की ओर से रामलीला मैदान थराली में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ थराली के पूर्व प्रमुख राकेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जहां संकल्प यात्रा के डिजिटल वाहन से सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति, नगर पालिका, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास, उद्यान, पशुपालन सहित अन्य विभागों के कर्मचारियों ने स्टल के माध्यम से नगर वासियों को योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राकेश जोशी ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति को भी बेहतर जीवन देने के लिए योजनाओं को संचालन कर रही है। ऐसे में योजनाओं के लाभ वंचित लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की गई है। ग्रामीणों को यात्रा का सदुपयोग करते हुए योजनाओं का लाभ उठाना चाहिए। इस दौरान नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी टंकार कौशिक ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के शपथ भी दिलाई। स्वयं सहायता समूहों की ओर से इस दौरान स्टल लगाए गए थे। शिविर में 15 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, नगर पंचायत थराली के ब्रांड अम्बेसडर रमेश चंद्र थपलियाल, भाष्कर पांडेय,गंगा सिंह बिष्ट,जगदीश थपलियाल, प्रकाश चंदोला, प्रदीप जोशी सहित नगर क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!