जनता ने कांग्रेस-भाजपा को दिया करारा जवाबरू सुनीता

Spread the love

काशीपुर। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनीता बाजवा ने कहा बाजपुर विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता ने खूब प्यार दिया है। इस प्यार की बदौलत वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं। कहा चुनाव में जनता ने साबित किया वह कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से आजिज आ गए हैं। ऐसे में जनता ने आप की नीतियों को सर माथे रखा है। उन्होंने कहा 10 मार्च को आने वाले नतीजे कुछ बड़े नेताओं के पैरों से जमीन हिला देंगे।
रविवार को आप प्रत्याशी सुनीता ने अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। कहा उन्होंने पांच वर्ष कांग्रेस की सेवा की। लेकिन कांग्रेस ने उनकी सेवा के बदले उनका निष्कासन पार्टी से कर दिया। ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया जो सिर्फ अपने लालच के लिये दल बदल करता आया है। उन्होंने कहा इस बार जब वह चुनाव प्रचार के लिये क्षेत्र में गई तो उनके प्रति लोगों में एक उम्मीद दिखाई दे रही थी। वह जहां भी जाती थी लोग उन्हें एक आशा भरी नजरों से देखते थे। ऐसा लग रहा था लोग भाजपा व कांग्रेस के शासन काल से बहुत ज्यादा प्रताड़ित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *