बारिश में डामरीकरण करने पर गुस्साए चौमेल के लोग

चम्पावत। बाराकोट के चोमैल-लोहाघाट मोटर मार्ग में ग्रामीणों ने लोनिवि पर मानकों को ताक में रखकर बारिश में ही सड़कों पर डामरीकरण करने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोनिवि की कार्यप्रणाली पर नाराजागी जाहिर कर प्रदर्शन किया। चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लोनिवि की मनमानी पर गहरा आक्रोश जताते हुए नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा काफी लंबे समय बाद चौमेल-लोहाघाट मोटर मार्ग में बने हुए गड्ढों का लोनिवि भरान कर रहा है। जिसमें नियमों को ताक में रखकर बारिश के बीच डामर किया जा रहा है। जिससे दूसरे दिन ही डामर उखड़ गया है। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि कार्य के प्रति लापरवाही बरत रहा है। कहा कि पैच वर्क के नाम पर लीपापोती कर सरकारी धन को ठिकाने लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने लोनिवि के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। लोनिवि के अभियंता राजेंद्र गिरी ने बताया कि डामरीकरण दोबारा किया जाएगा और मानकों के अनुरुप होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *