उत्तराखंड

मुस्लिम समाज के लोगों ने जतायी देश में नफरत के माहौल पर चिंता

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। शहर के मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों की बैठक पूर्व राज्य मंत्री फुरकान अली एडवोकेट के शारदानगर ज्वालापुर स्थित कैम्प कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन करते हुए फुरकान अली एडवोकेट ने कहा कि जिस प्रकार से देश में नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। यह बहुत बड़ी चिंता का विषय है। अभी हाल ही में ही भाजपा प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसकी पूरा मुस्लिम समाज कड़े शब्दों में निन्दा करता है। इस प्रकार के बयान न सिर्फ देश की शान्ति के लिए खतरा हैं। बल्कि साम्प्रदायिक सदभाव और देश की एकता और अखण्डता के लिए खतरा भी हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सज्जाद अहमद एवं पार्षद इसरार सलमानी ने संयुक्त रूप से कहा कि ये नफरत वाले बयान जो आये दिन आ रहे हैं, भारत की गंगा-जमुनी तहजीब को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। इस प्रकार के बयान देने वालों को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है। समाजसेवी अकबर खान, पार्षद शाहबुद्दीन अंसारी और इरशाद खान ने संयुक्त रूप से कहा कि पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब के विरुद्घ किसी भी टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे, हम कानून और संविधान के दायरे में रहकर नुपूर शर्मा और उस जैसे व्यक्तियों के विरुद्घ कानूनी कार्यवाही की मांग करते हैं। पार्षद रियाज अहमद और डा़शमशाद ने संयुक्त रूप से कहा कि यह देश सभी का है और सभी धर्मो के लोग यहां भाईचारे से रहते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टीका-टिप्पणी की जाती है और देश का माहौल खराब होता है। इरफान अली, सुलतान खान, हैदर अली, इरफान अब्बासी, पार्षद मेहरबान खान और अरशद ख्वाजा ने संयुक्त रूप से कहा कि पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब जैसे आदर्श पर टिप्पणी करना ना सिर्फ नुपूर शर्मा की मानसिकता को दर्शाता है। बल्कि उसकी शिक्षा के स्तर को भी दर्शाता है। नावेद अख्तर, अहसान अंसारी, शौकीन गौड, सददीक गाड़ा, अफजल ख्वाजा, हाजी शेरू, अनीस खान आदि ने कहा कि सरकार और प्रशासन को ऐसे व्यक्तियों के विरुद्घ कठोर से कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब जो सारी दुनिया के लिए रहमत बनकर आये, उनकी शान में इस तरह की गुस्ताखी की जा रही है। यह अति निन्दनीय है। यह न सिर्फ संविधान और कानून के खिलाफ है। बल्कि यह पूरी मानवता के खिलाफ है। बैठक के अन्त में उपस्थित लोगों ने देश के सभी नागरिकों से शान्ति बनाये रखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!