उत्तराखंड

मुवानी के लोग स्टोन क्रेशर के विरोध में बैठे धरने पर

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। मुवानी घाटी के लोगों ने स्टोन क्रेशर का विरोध जताते हुए धरना दिया। इस दौरान लोगों ने क्रेशर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। कहा आबादी के नजदीक स्टोन क्रेशर लगाने की तैयारी हो रही है, जिससे क्षेत्र में प्रदूषण फैलेगा। साथ ही इससे खेती, हरे-भरे पेड़ा पौधों को खासा नुकसान पहुंचेगा।
रविवार को मुवानी के लोग बीडीसी सदस्य कमल दीप सिंह के नेतृत्व में मुख्य बाजार में एकत्र हुए और स्टोन क्रेशर के विरोध में धरना दिया। उन्होंने कहा आबादी के नजदीक स्टोन क्रेशर लगाने की तैयारी की जा रही है, जो क्षेत्र के लोगों के हित में सही नहीं है। इससे प्रदूषण फैलेगा। इससे निकलने वाले धुंए व धूल से खेती व पेड़-पौधों को नुकसान होगा और इससे मवेशियों के लिए चारे का संकट भी गहरा जाएगा। पूर्व से ही यहां क्रेशर का विरोध किया जा रहा है। बावजूद इसके हमारी परेशानी को अनदेखा कर इसकी कार्रवाई गतिमान है। इस दौरान क्रेशर के विरोध में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत भी हुई। बढ़ी संख्या में लोगों ने लोगों ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध जताया। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा यदि स्टोन क्रेशर लगाया तो वे सड़कों पर उतरेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!