नदी में कूदे महिला-पुरुष की लोगों ने बचाई जान

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : थाना लक्ष्मणझूला के पशुलोक बैराज से नदी में कूदे महिला-पुरुष को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। पुलिस ने दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला संतोष कुंवर ने बताया कि गत शाम पांच बजे के करीब एक महिला व एक पुरुष पशुलोक बैराज से नदी में कूद गए। स्थानीय लोगों ने यह देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और खुद भी दोनों बचाने का प्रयास करने लगे। पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सकुशल बाहर निकाला जा सका। पुलिस पूछताछ के दौरान पुरुष ने अपना नाम मनशोधन यादव (45 वर्ष) निवासी ऋषिकेश व महिला ने अपना नाम पूजा देवी (35 वर्ष) निवासी ऋषिकेश बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *