झूलाघाट में बदहाल संचार सेवा के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग

Spread the love

पिथौरागढ़। भारत-नेपाल सीमा पर झूलाघाट के लोग बदहाल संचार सेवाओं के खिलाफ सड़कों पर उतरे और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा देश में संचार क्रांति की बात हो रही है। बावजूद इसके सीमा क्षेत्र के गांवों में आज भी मोबाइल सेवा सपना है। संचार सेवा न होने से न तो गैस बुक कर पा रहे हैं और ना ही बच्चे अनलाइन पढ़ाई कर पा रहे हैं।
शनिवार को झूलाघाट में गिठिगड़ा के लोगों ने सरपंच पुष्कर सिंह गोबाड़ी के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा पूरा देश फोर जी की सुविधा ले रहा है। लेकिन भारत-नेपाल सीमा पर बसे गांवों के ग्रामीणों के लिए आज भी मोबाइल सेवा महज सपना है। संचार सेवा न होने से यहां के लोग कई किमी दूर जाकर अपनों से हाय-हैलो कर रहे हैं। हालात यह हैं कि कभी-कभार आने वाले सिग्नल अब पूरी तरह गायब हो गए हैं। संचार सेवा ठप होने से लोग गैस बुकिंग नहीं करा पा रहे हैं। साथ ही अनलाइन पढ़ाई का बगैर संचार सेवा के बच्चों के लिए कोई मायने नहीं हैं। तड़ीगांव के पूर्व बीडीसी सदस्य रमेश चन्द ने कहा की सीमांत के लोग सालों से संचार सेवा की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके उनकी बातों को अनसुना किया जा रहा है। कहा अब क्षेत्र की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। चेतावनी देते हुए कहा जल्द क्षेत्र में संचार सेवा दुरुस्त नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *