गुलदार के हमले में व्यक्ति घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: बुआखाल- खिर्सू मोटर मार्ग पर गोडख्याखाल के पास गुलदार ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिर्सू में भर्ती कराया गया है। घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है।खिर्सू ब्लाक के सिंगोरी गांव निवासी मंगल सिंह मवेशियों को चुगाने के लिए गोडख्याखाल के समीप पहुंचा। यहां गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। हो हल्ला करने पर गुलदार वहां से भाग निकला। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी खिर्सू लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *