गुडिंडा में पांच दिन से नहीं मिल रहा पेट्रोल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विकासखंड बीरोंखाल अंर्तगत गुडिंडा डीजल पंप पर पांच दिन से पेट्रोल नहीं मिल रहा है। जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों एवं स्थानीय लोगों ने पेट्रोल पंप पर पेट्रोल उपलब्ध कराने की मांग की है।
सामजिक कार्यकर्ता करन कुमार, संदीप सिंह आदि ने बताया कि गुडिंडा पंप पर पांच दिन से पेट्रोल नहीं होने से काफी परेशानी हो रही है। कहा कि क्षेत्र के एकमात्र पेट्रोल पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने से लोग परेशान हैं। लोग रामनगर, कोटद्वार, पौड़ी से पेट्रोल मंगाकर काम चला रहे हैं। सहायक खाद्य निरीक्षक बीरोंखाल शशिकला रावत ने बताया कि पंप संचालक को पेट्रोल उपलब्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *