मेधावी छात्राओं की माताएं कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कमला नेहरू पुरस्कार 2023 जनता इंटर कॉलेज चैड चैनपुर पौड़ी गढ़वाल में परिषदीय परीक्षा 2023-24 में कक्षा 12 में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्राओं की माताओं को एक-एक हजार रूपए का चैक एवम छात्राओं को सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य धनपाल सिंह रावत ने कोमल पुत्री श्रीमती विनीता देवी, निकिता पुत्री अनीता देवी, पूजा पुत्री दीपा देवी, मीनाक्षी पुत्री श्रीमती रेखा देवी को सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती वीना देवी, प्रबंधक समिति के संरक्षक संतोष गुसाई मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य धनपाल सिंह रावत ने पुरस्कार प्राप्त माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी होनहार बेटियों की मेहनत से उन्हें सम्मानित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रबंधक दीन दयाल सिंह कंडारी ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गोविन्द सिंह रावत, श्रीमती सरस्वती देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रियव्रत सिंह कंडारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *