पेयजल समस्या को लेकर किया आक्रोशित महिलाओं ने जल संस्थान के ईई का घेराव

Spread the love

अल्मोड़ा। नगर और नगर से सटे गांवों में पानी कि समस्या से जूझ रहे लोगों का विभाग के प्रति आक्रोश है। पानी नही मिलने से बुधवार को सरकारी की आली के आक्रोशित महिलाओं ने जल संस्थान कार्यायल पहुंच अधिशासी अभियंता का घेराव किया। जल्द पेयजल समस्या के निदान को ज्ञापन सौंपा। समस्या का निदान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। गौरतलब है कि विभाग लंबे समय से लोगों को जरूरत के मुताबिक पानी मुहैया नहीं करा पा रहा है। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मांग के बाद भी सरकार की आली में पानी की समस्या का समाधान नही होने से आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को अधिशासी अभियंता का घेराव किया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सरकार की आली में पानी की नियमित आपूर्ति नही हो पा रही है। विभागीय कर्मचारी की हिलाहवाली के चलते 50 से अधिक लोगों के घरों तक जरूरत के मुताबिक पानी नही पहुंच पा रहा है। जिससे लोग परेशान है। महिलाओं ने जल्द पानी की समस्या के निराकरण और पानी वितरण का समय तय करने की मांग की। जल्द समस्या का निराकरण नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। यहां पूर्व विधायक मनोज तिवारी, ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, भुवन पंत, ममता तिवारी, रेखा पंत, सावित्री देवी, गायत्री सिराड़ी, हेमा शाह, खिमा भगत, वेद भगत, रेनू पांडे, सरस्वती लोहनी, नीमा जोशी, सुषमा गुरुरानी, गीता पाठक समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *