वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन लें कार्यकर्ता : अजेय कुमार

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि बिना वरिष्ठ पदाधिकारियों के मार्गदर्शन से संगठन की मजबूती की परिकल्पना नहीं की जा सकती है। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याण की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। बैठक के बाद प्रांतीय महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने बयाला खालसा के बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन किए। छानी गांव में भाजपा के पूर्व प्रदेश पार्षद मोहन सिंह दोसाद से मुलाकात की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें क्षेत्र के विकास कार्यों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। संगठन के बारे में न्याय पंचायत व बूथ स्तर की विस्तृत जानकारी दी गई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष खड़क सिंह नेगी ने की। यहां ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख ललित दोसाद, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कैड़ा, जिला महामंत्री महेश नयाल, मंडल महामंत्री चंदन बिष्ट, उमेश मेहरा, जयंत सिंह कैड़ा, रमेश पांडे, पुष्कर सिंह मेहता, अमर सिंह, भुवन पांडे, विनोद पांडे, कैलाश जोशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *