धूमधाम से मनाया जाएगा फाग होली उत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : श्री गीता भवन उत्सव समिति ने फाग होली उत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। कहा कि 15 मार्च को महाराजा वेडिंग प्वाइंट में रंग उत्सव का आयोजन किया जाएगा।
शनिवार को गीता भवन गोविंद नगर कोटद्वार में आयोजित बैठक में समिति के संयोजक राम प्रकाश शर्मा ने कहा कि पंडित स्व. कृष्ण शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर फाग होली उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त पंडित पवन गोदियाल, टी सीरीज फिल्म मुंबई से कविता एवं दिल्ली के डांस ग्रुप द्वारा फूल की होली, लड्डू मार होली, लट्ठ मार होली व फाग के भजनों का गायन और नृत्य प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में विवेक अग्रवाल, अजय गुप्ता, रविंदर फूल, संदीप अग्रवाल, सुमित गोयल, राजू छावड़ा, हरीश नारंग, दिनेश अग्रवाल, रमेश सिंगल, योगेश अग्रवाल, विपिन गुप्ता, कमल अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, राजकुमार रस्तोगी, विनय शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *