पिकअप वाहन खाई में गिरा, चालक घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। थसीलैंण थाना क्षेत्रान्तर्गत बैजरो-कोटद्वार मार्ग पर एक मैक्स पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में चालक घायल हो गया। चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजरों से सतपुली रैफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर को बैजरो-कोटद्वार मार्ग पर पिकअप वाहन कोला दरिया गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय वाहन में चालक ही मौजूद था। दुर्घटना में चालक 42 वर्षीय दार्न ंसह निवासी अरकंडाई गांव घायल हो गया। सूचना पर थलीसैंण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजरों में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चालक को सतपुली रैफर कर दिया है। थलीसैंण थानाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना में घायल चालक दार्न ंसह को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजरों से सतपुली रैफर किया गया है। वाहन चालक को गंभीर चोट नहीं आई हैं। वाहन खाई में गिरने के पीछे की वजह वाहन को बैक करना बताया जा रहा है। वाहन करीब 10 से 12 मीटर गहरी खाई में गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *