उत्तराखंड

कुविवि छात्र महासंघ में रामनगर के पीयूष अध्यक्ष एवं नैनीताल के भावेश सचिव बने

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

नैनीताल। कुमाऊं विवि के छात्र महासंघ का चुनाव में रामनगर के पीयूष जोशी अध्यक्ष और डीएसबी परिसर के भावेश सिंह सौंटियाल सचिव चुने गए हैं। उपाध्यक्ष पद पर सचिन फुलारा, छात्रा उपाध्यक्ष पद पर साक्षी टम्टा, संयुक्त सचिव पद पर आदित्य गौतम तथा कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक कुमार निर्वाचित हुए गए। सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। गुरुवार को विवि के हरमिटेज भवन में मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो़ ललित तिवारी के निर्देशन में छात्र महासंघ की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हुआ। 18 कलेजों के विवि प्रतिनिधियों यहां पहुंचे। इस बीच चुनाव कमेटी ने प्रक्रिया शुरू की, लेकिन विवि प्रतिनिधियों ने निर्विरोध चयन का रास्ता अपनाया। जिसमें एबीवीपी के प्रत्याशी पीएनजी डिग्री कलेज रामनगर में अध्ययनरत पीयूष जोशी को अध्यक्ष चुना गया। जबकि लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय हल्दूचौड़ के सचिन फुलारा को उपाध्यक्ष, महिला डिग्री कलेज हल्द्वानी की साक्षी टम्टा को छात्रा उपाध्यक्ष, डीएसबी परिसर नैनीताल के भावेश सिंह सौंटियाल को सचिव, राधेहरि डिग्री कलेज काशीपुर के आदित्य गौतम को संयुक्त सचिव तथा सरदार भगत सिंह महाविद्यालय रुद्रपुर के अभिषेक कुमार को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो़ ललित तिवारी ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। यहां डीएसबी परिसर निदेशक प्रो़ नीता बोरा शर्मा, डीएसडब्ल्यू प्रो़ संजय पंत, प्रक्टर प्रो़ एचसीएस बिष्ट, प्रो़ आरसी जोशी, प्रो़ रमेश चंद्र, प्रो़ सुषमा टम्टा, प्रो. गीता तिवारी, प्रो़ नीलू लोधियाल, प्रो़ आशीष तिवारी रहे।
विधायक ने पुष्पगुच्छ भेंट किया
विधायक सरिता आर्य ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत यह परिणाम सामने आए हैं। यहां एबीवीपी के प्रदेश सह संगठन मंत्री अंकित सुंदरियाल, विभाग संगठन मंत्री दीपक रावत, डीएसबी अध्यक्ष उत्कर्ष बिष्ट, सूरज रमोला, भूपेंद्र खाती, अभिषेक मेहरा, मोहित पंत, मोहित लाल साह, हरीश राणा, विशाल वर्मा, पंकज भट्ट, जीतेंद्र बंगारी, हेमंत रावत, नवीन भट्ट, आशीष रावत, हीरा भंडारी, कौशल, शेखर भट्ट, दयाकिशन पोखरिया, तारा भंडारी, धीरेंद्र रावत, शिप्रा बसेड़ा, ईशा, बहादुर नगदली, चंद्रप्रकाश, वीरेंद्र आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!