धरती को बचाने के लिए अवश्य करें पौधा रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार/सतपुली : हरेला पर्व पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। कहा कि धरती को बचाने के लिए हमेें अवश्य पौधा रोपण करना चाहिए। इस दौरान पौधा रोपण अभियान भी चलाया गया।
राजकीय महाविद्यालय सतपुली के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार व पर्यावरण प्रकोष्ट की नोडल अधिकारी डॉ. दीप्ति के मार्गदर्शन में हरेला पर्व के तहत गोष्ठी आयोजित की गई। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को हरेला पर्व के महत्व के बारे में बताया। कहा कि बिना पर्यावरण संरक्षण के हम धरती पर जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। धरती पर रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। रेंज ऑफिसर सतपुली अनिल कुमार ने गोष्ठी के माध्यम से विभिन्न प्रजातीय पौधों और पेड़ों की महत्वता के बारे में बताया। इस मौके पर डॉ. अवधेश उपाध्याय, लक्ष्मी देवी, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *