राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर किया पौध रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राष्ट्रीय सेवा योजना के 53वें स्थापना दिवस के अवसर पर पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में स्वयं सेवियों ने उद्यान वाटिका में फलदार पौधों का रोपण किया।
शनिवार को आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का आरंभ स्वयं सेवियों ने सरस्वती वंदना व लक्ष्य गीत से किया गया। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी ने कहा कि एन एस एस युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित एक ऐसा राष्ट्रीय कार्यक्रम है जो छात्र-छात्राओं को सामाजिक व राष्ट्र निर्माण के कार्यों से जुड़ने के लिए मंच प्रदान करता है। इस अवसर पर चलाए गए वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत उद्यान वाटिका में अनार, आड़ू व अखरोट आदि फलदार पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण अभियान में समस्त स्वयं सेवी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *