हरेला पर ताड़केश्वर में देवदार के पौधों का किया रोपण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अंगणी ग्रामवासी समूह (एजीएस) एवं आधारशिला संस्थान कुमाल्डी के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, खुशहाली का प्रतीक हरेला पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सदस्यों ने बदलपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध ताड़केश्वर धाम में देवदार की पौधों का रोपण किया।
अंगणी ग्रामवासी समूह की ओर से ताड़केश्वर में प्रतिवर्ष पौध रोपण अभियान चलाया जाता है। अभियान में अंगणी व आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ ही कोटद्वार-भाबर के भी कई लोग भाग लेते हैं। वन विभाग लैंसडौन रेंज के फरसूला पौधलय द्वारा उपलब्ध देवदार व बांज की लगभग 125 पौधे मंदिर परिसर में रोपे गए। साथ ही आश्रम परिसर में सेब की पौध भी रोपी गयी। कार्यक्रम में वन पंचायत अंगणी के सरपंच दामोदर सिंह चौहान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए रोपी गयी पौध की भली भांति देखभाल की जरूरत पर बल दिया। पौधरोपण में महिला मंगल दल अध्यक्ष भारती देवी, पूर्व अध्यक्ष गोदाम्बरी चौहान, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रमेश रावत, आधारशिला संस्थान के नरेश चंद्र घिल्डियाल, शिक्षक आनंद सिंह रावत, विनोद सिंह रावत, एजीएस के तीरथ सिंह चौहान, सुनील चौहान, जीतेन्द्र सिंह चौहान, एडवोकेट, अनुज भट्ट एडवोकेट, भारत सिंह चौहान पंडित सूर्यप्रकाश भारद्वाज, सूबेदार मेजर सतेंद्र सिंह नेगी (सेनि), सेनि सूबेदार विक्रम सिंह चौहान, मुकुंद सिंह चौहान, नंदन सिंह चौहान, अनिता रावत, रजनी रावत, रोशनी मधवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *