पुरानी पेंशन बहाली के लिए लिया पौधरोपण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बुधवार को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने पौधारोपण किया। मुख्यालय में हुए कार्यक्रम में सभी ने पौधारोपण कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। प्रांतीय कोषाध्यक्ष रणवीर सिंह सिंधवाल, गढ़वाल मंडल उपाध्यक्ष महिला रश्मि गौड़ एवं गढ़वाल मंडल महासचिव नरेश कुमार भट्ट ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अनदेखा अनसुना नहीं कर सकती है। उत्तराखंड में बीते 4 वर्षों से यह संघर्ष निरंतर चल रहा है कई राज्यों में पुरानी पेंशन बहाली के नाम पर सरकारें बन चुकी हैं, बावजूद भी यदि उत्तराखंड इस पर विचार नहीं किया जाता है तो निश्चित रूप से यहां भी सत्ता परिवर्तन करने के लिए कार्यक्रम किए जाएंगें। कहा कि उत्तराखंड के समस्त शिक्षक, कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग हर अवसर पर अपनी सेवा को देते रहे है और इस वृक्षरोपण जैसे महान कार्य को करके भी सरकार को पुरानी पेंशन की मांग को लेकर चेता रहे हैं स जनपद रुद्रप्रयाग के जिला संरक्षक शंकर भट्ट जिलाध्यक्ष अंकित रौथाण, अंकुश नौटियाल,अंकित रावत, नीलम बिष्ट, शशि बिष्ट,अतुल शाह, उमेश गार्ग्य, संदीप रावत दुर्गा प्रसाद भट्ट, देवेश देवशाली, प्रवीण घिल्डियाल, कमल सिंह, अजय भट्ट, गिरिजेश सेमवाल आदि सभी ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए सभी लोगों का आह्वान किया स शिक्षक संघ से विक्रम झिंक्वाण, आलोक रौथाण, दिनेश भट्ट, शीशपाल पंवार ने नोप्रुफ के संघर्ष की सराहना की। ललिता रौतेला, कुसुम भट्ट, दीपक नेगी, विमला राणा, सूर्या गोस्वामी, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र राणा, स्वरूप सिंह आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *