श्रीकोट और कंडोली में पौधों का रोपण किया

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : लायंस इंटरनेशनल क्लब श्रीनगर द्वारा राजकीय माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट गंगनाली में फलदार पौधों का रोपण किया गया। क्लब के अध्यक्ष वासुदेव कंडारी ने कहा कि क्लब के माध्यम से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम एवं समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं। उन्होंने भविष्य में इन कार्यों को और गति दी जाएगी। वहीं कीर्तिनगर के कंडोली गांव में वन विभाग के सहयोग से ग्रामीणों ने आंवला, बांस, तेजपत्ता, बहेड़ा आदि औषधीय पौधों का रोपण किया। इस मौके पर उप वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सेमवाल, अर्चना बडोनी, ग्राम प्रधान रश्मि बडोनी, प्रधान सुनय कुकसाल, बबली देवी, परमानंद बडोनी, प्रकाश.भट्ट, भास्कर, कुसुम, सीमा आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *