पौधों का किया रोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व वन विभाग के सहयोग से कल्जीखाल के दो विद्यालयों में पौधा रोपण किया गया। इस दौरान सदस्यों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण का भी संकल्प लिया।
कल्जीखाल विकासखंड में विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलबी जगमोहन डांगी ने वन विभाग के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय घंडियाल में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। जगमोहन डांगी ने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर मानव जीवन के लिए वृक्षों का महत्व एवं पौधारोपण तथा पर्यावरण संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मंगलवार को दोनों विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ पौधारोपण किया गया। बताया कि इस दौरान पौधारोपण व मानव जीवन में पेड़ पौधों की भूमिका पर एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारियों के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में पेड़ पौधों की भूमिका की जानकारी दी गई। इस मौके पर सतपुली रेंज के वन बीट आरक्षी प्रदीप कुमार व मेहरबान सिंह नेगी दोनों ही विद्यालयों से जुड़े शिक्षक शिक्षिकाएं तथा छात्र भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *