मंच ने जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड लोक साहित्य एवं सांस्कृतिक मंच के तत्वावधान में माता मंगला व भोले महाराज की संस्था हंस कल्चरल सेंटर की ओर से राजकीय कन्या इंटर कॉलेज लालपानी में मेधावी एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को 25 कंबल वितरित किए गए। इससे पूर्व कालाबड़, गिंवईस्रोत, जौनपुर, शिवपुर क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को बढ़ती ठंड को देखते हुए 95 गर्म कंबल वितरित किए गए थे।
विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले. कर्नल वीवी ध्यानी ने कहा कि सेवा का मार्ग ज्ञान, भक्ति एवं योग के मार्ग से भी ऊंचा है। मंच के अध्यक्ष सत्यप्रकाश थपलियाल ने माता मंगला व भोले महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सत्य व निष्ठा के दम पर ही माता मंगला व भोले महाराज सही मायने में जरूरतमंदों की मदद कर पा रहे हैं। मंच के उपाध्यक्ष कै. पीएल खंतवाल ने कहा कि हमें समाज में जरूरतमंदों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। जैसे भी संभव हो समय-समय पर जरूरतमंदों की मदद को आगे आना चाहिए। मंच के सचिव अजयपाल सिंह रावत ने कहा कि सेवा जीवन की शोभा ही नहीं, बल्कि ईश्वर की सच्ची पूजा है। इस मौके पर मंच के वरिष्ठ सदस्य जर्नादन ध्यानी, कॉलेज के पीटीए संघ के अध्यक्ष चंद्रेश लखेड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *