कोटद्वार-पौड़ी

पर्यटन मंत्री ने पाबौ ब्लॉक को दी विकास की सौगात

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

-पाबौ विकासखंड के गढ़ीगांव में विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण
-राइंका गढ़ीगांव का नाम शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी के नाम पर रखने की घोषणा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विधान सभा चौबट्टाखाल के अंतर्गत पाबौं विकासखंड स्थित गढ़ीगांव में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते हुए विकास की सौगात दी। उन्होंने गढ़ीगांव में शहीद सैनिक ध्यान सिंह के स्मृति द्वार, प्राथमिक विद्यालय गढ़ीगांव तल्ला के नवनिर्मित भवन व विधायक निधि से निर्मित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज गढ़ीगांव के अतिरिक्त कक्षा कक्ष का लोकार्पण किया। साथ ही राजकीय इंटरमीडियट कॉलेज, गढ़ीगांव का नाम शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ध्यान सिंह नेगी के नाम से किए जाने की घोषणा की। उन्होंने विद्यालय में अन्य विकास कार्यों के लिए एक लाख की धनराशि देने की भी घोषणा की।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए दृढ़ संकल्पबद्ध है। दूसरी ओर विपक्षी दलों की अंदरूनी लड़ाई अब सार्वजनिक रूप से सामने दिखाई दे रही है। उन्होने कहा कि जिस दल के नेता वर्चस्व की लड़ाई में व्यस्त हैं, वह देश एवं प्रदेश का क्या विकास करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व राज्य में चहुंमुखी विकास की गंगा बह रही है। उनके द्वारा उत्तराखंड के विकास पर खुद पैनी निगाह रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि चौबट्टाखाल विधानसभा में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। कोरोना महामारी के दौरान अपने घरों में वापस लौटे प्रवासियों एवं स्थानीय बेरोजगारों को वीर चंद्र सिंह गढ़वाली योजना के तहत होम स्टे, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ देकर विकास की धारा से जोड़ा जा रहा है, जिससे वे अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। जिसका दर्शकों ने खूब लुत्फ उठाया।
बॉक्स
कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए किया सम्मानित
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी सहायिका, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, एएनएम, जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, बीडीसी मेंबर, महिला मंगल दलों के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
बॉक्स
कार्यक्रम में यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में शहीद ध्यान सिंह नेगी की पत्नी सुलोचना देवी, बाल विकास अधिकारी चंद्रकांता, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज, खंड शिक्षा अधिकारी अयाजुउद्दीन, पूर्व ब्लाक प्रमुख सोवन सिंह, पोखड़ा मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह, एकेश्वर मंडल अध्यक्ष सतराज सिंह, प्रधान मधु देवी, ममता देवी, महाराज सिंह, पवेत्री देवी, विनोद गुसाईं, कैलाश सिंह, दीपक सिंह, वीरेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!