पौधा रोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : सिविल एवं सोयम वन प्रभाग की पाबौ रेंज द्वारा वन महोत्सव के तहत हरड, बहेड़ा, तेजपत्ता, आंवला सहित विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पौधों के पेड़ बनने तक उनका संरक्षण करने का संकल्प लिया। वहीं लोगों को भी अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं। पेड़ों से हमें शुद्ध वायु मिलती है। शुद्ध वायु से हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। पेड़-पौधे पर्यावरण में प्रदूषण को नियंत्रित रखते हैं। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख डॉ. रजनी रावत, लोनिवि पाबौ के अधिशासी अभियंता केएस नेगी, एसएल गोयल, एसआर डोभाल, अशोक कुमार, भूपेंद्र सिंह रावत आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *