पौधा रोपण के साथ संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विद्यार्थी विकास गतिविधि के अंतर्गत हरेला सप्ताह के अवसर पर अभाविप कोटद्वार इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में राष्ट्रीय पुनर्निर्माण और राष्ट्रीयता सहित सहभागिता के गुण विकसित करना है। साथ ही परिषद पर्यावरण संरक्षण के लिए भी कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। इसी क्रम में महाविद्यालय में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान अक्षित केष्टवाल, अनुराग थापा, मयंक विश्नोई, स्वाति गैरोला, ईशा गोदियाल, शिखर अग्रवाल, मृदुल भट्ट, अक्षित खंतवाल और अनिकेत दुगलचा सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *