पीएम आवास योजना: खातों में आई धनराशि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र आवेदकों के खातों में प्रथम व द्वितीय किश्त की धनराशि डाल दी गई है। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी, पौड़ी प्रशांत कुमार आर्य ने दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए 843 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके तहत सभी पात्रों को प्रथम किश्त के रूप में साठ हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई। जबकि, 491 को द्वितीय किश्त के रूप में चालीस हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 के लिए शासन से 143 लाभार्थियों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसमें समस्त लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में साठ हजार रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। उन्होंने बताया कि समस्त लाभार्थियों के खातों में धनराशि डीबीटी के माध्यम से अवमुक्त की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *